फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं की बिक्री के आरोप में एसडीएम ने सील किया मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गांव मानपुर उत्तरी में स्वार एसडीएम ने छापामार कार्रवाई कर नशीली दवाओं की बिक्री करने का आरोप में एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। शुक्रवार को स्वार उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान ने सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छाल व स्वार कोतवाल रूम सिंह बघेल के साथ मानपुर उत्तरी गांव में बाजपुर मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत थी कि मेडिकल स्टोर संचालक कुछ नशीली दवाओं की बिक्री करता है। छापामार कार्रवाई में नशीली दवाइयां तो बरामद नहीं हुई लेकिन एसडीएम ने शिकायत को आधार मानते हुए मेडिकल को सील कर दिया है। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें