फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: रामपुर में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

Sun, 15 Jan 2023 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रामपुर को लेकर येले अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड के मद्देनजर रामपुर में जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले कक्षा आठ तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद किया गया था। 16 जनवरी से स्कूल खुलने वाले थे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार की रात आदेश जारी किया है कि जिले में कक्षा तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रामपुर को लेकर येले अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दिया है। बीएसए कल्पना सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें