रामपुर। कई दिनों से हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रविवार को जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसके मद्देनजर सोमवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई और आंगनबाड़ी के स्कूल बंद रहेंगे। ब्यूरो