फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डिश के तार में उतरे करंट से स्कूल बस चालक की गई जान

Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। डिश के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से प्राइवेट स्कूल के बस चालक ग्राम सदराखेड़ा निवासी रक्षपाल सिंह (51) पुत्र बलबीर सिंह मौत हो गई। वह रास्ते में लटकते डिश के तार को बस रोककर हटाने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदराखेड़ा निवासी रक्षपाल सिंह डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की माटखेड़ा रोड स्थित नगर ब्रांच की बस चलाते थे। परिजनों के अनुसार रक्षपाल सिंह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने के बाद बस से वापस आ रहे थे। इस दौरान खोदलपुर रोड स्थित प्रथमा बैंक के पास रास्ते में डिश का एक तार लटकता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बस को लटकते तार से पहले ही रोक दिया। इसके बाद वह बस से उतरकर तार को हटाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से झुलसे चालक को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस, मुल्लाखेड़ा की ग्राम प्रधान परमजीत कौर, प्रधान पति जोगेंद्र सिंह बिट्टू व मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र कनाडा में रहता है। वह बीते काफी समय से स्कूल की बस चलाते थे। स्कूल के एमडी पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि हादसे का स्कूल से कोई वास्ता नहीं है। बस चालक द्वारा बच्चों को छोड़ने के बाद लौटते समय रास्ते में लटकते बिजली के तार को हटाने के दौरान हादसा हुआ है, जो बेहद अफसोस की बात है।
गनीमत रही की बस में बच्चे नहीं थे, हो सकता था बड़ा हादसा
लोगों ने बताया कि बस चालक रक्षपाल सिंह नगर स्थित डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच से बच्चों को छोड़कर आ रहे थे। लोगों का यह भी कहना है कि अगर बस में बच्चे होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था। वहीं स्कूल के एमडी पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल में छोड़कर बस लेकर वापस जा रहे थे। रास्ते में लटके डिश के तार को हटाने के प्रयास में हादसा हो गया।
विज्ञापन



डेढ़ माह पूर्व पूर्व कनाडा से लौटे थे रक्षपाल
ग्राम मुल्लाखेड़ा की प्रधान परमजीत कौर के अनुसार ग्राम सदराखेड़ा निवासी रक्षपाल सिंह कुछ दिनों पूर्व कनाडा में पढ़ाई कर रहे अपने पुत्र रविंद्र सिंह के पास गए थे। इसके बाद डेढ़ माह पूर्व ही अपने पुत्र के पास से लौटे थे। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के अनुसार रक्षपाल सिंह के पांच भाइयों में तीन भाइयों की पहले ही हादसे में मृत्यु हो चुकी है। उनकी बहन परमजीत कौर के पति का भी निधन हो चुका है। उनकी बहन भी उनके पास ही रहती है। लोगों का कहना है कि वह अपने व बहन के परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे थे। हादसे के बाद उनके परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें