रामपुर। रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंडर 17 बालिका में सबसे पहले फिक्चर डाल कर मैच कराया गया पहला मैच मायदा इकबाल और गौरी सक्सैना के बीच खेला गया जिसमें मायदा इकबाल विजय रही। दूसरा मैच आलिया आज़म और सना तनवीर के बीच खेला गया जिसमें सना तनवीर विजयी रही। फाइनल में रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सना तनवीर और कन्या इन्टर कॉलेज खारी कुआं की मायदा इकबाल के बीच हुआ जिसमे सना तनवीर विजय रही। अंडर 19 में भी सबसे पहले फिक्चर डाले गए जिसमे पहला मैच आरफिया और वरीशा नईम के बीच खेला गया जिसमें आरफिया विजय रही। दूसरा मैच अलविया और तसबीहा शमशी के बीच खेला गया जिसमें अलविया विजय रही फाइनल मुकाबला आरफीया और अलविया के बीच खेला गया जिसमें कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं की आरफीया विजय रही । जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगी जो की 27 अगस्त को अमरोहा में आयोजित होगी। इस अवसर पर रामपुर नैशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश सिंह चौहान, व्यायाम अध्यापक फाईक, व्यायाम अध्यापक मनोज कुमार, रामीश परवेज, रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।