रामपुर। संत रविदास की जयंती शनिवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक उनको नमन किया गया। समाज के जिलाध्यक्ष हनी कठेरिया ने कहा कि संत गुरु रविदास का जन्म ऐसे समय में हुआ था, जब देश में जातिवाद चरम पर था। महाराज ने समाज की कुरीतियां खत्म करने पर जोर दिया और समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया।
रामपुर तुरैहा मछुआ समाज ने शनिवार को सराय गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि पर पुष्प अंजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समाज संत रविदास के बताए रास्ते से भटक गया है। संत रविदास ने समाज को एकजुट होकर शिक्षित रहने का संदेश दिया था। इसी का परिणाम है कि समाज में समरसता के साथ देश आगे बढ़ा है। सभासद विनोद कुमार, जयप्रकाश, शिव कुमार, राजाराम, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।
संत रविदास की जयंती पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि देश की विरासत को संवारने और गौरव शाली बनाने में दलित महापुरुषों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने अपनी लेखनी और कार्यशैली से दुनिया को प्रभावित किया। उन्होंने दलित समाज एवं एनएसएस के बच्चों को कहा कि भगवान वाल्मीकि, संत रविदास, संत कबीर, संत गाडसे महाराज ऐसे महापुरुष हैं, जिनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री चरन सिंह, राम गोपाल कटारिया, शंकर बब्लू, शारद राज, कमल आंबेडकर, दिलीप वाल्मीकि, माइकल वाल्मीकि, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
-
भाजपाइयों ने भी संत रविदास को किया याद
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने संत रविदास की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन जैसा कवि, उन जैसा समाज सुधारक दूसरा कोई नहीं है। उन्होंने अपने समाज को सुधारने के लिए कई बहुमूल्य वचन कहे, अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को एक नई दिशा भी दी। कार्यक्रम में अशोक बिश्नोई, अनुज सक्सेना, अर्जुन रस्तोगी, दिनेश शर्मा, राहुल गुप्ता, सुरेश गंगवार, संजय चौधरी, प्रमोद आहूजा, पारुल अग्रवाल, शकुंतला लोधी, आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संत रविदास को किया याद
रामपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति की बैठक में रविदास की जयंती मनाई गई। जेल रोड स्थित रविदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डाॅ. दशरथ सिंह ने संत रविदास के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने इस दौरान रविदास के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार सागर, राम प्रसाद सागर, भीम अनार्य, चरन सिंह दिवाकर, राजकुमार सागर, सत्यपाल सिंह, अमर सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।