फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सैफनी बनी आदर्श नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन ने सैफनी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रदेश के नौ नगर निकायों को आदर्श घोषित किया गया है। इसमें सैफनी नगर पंचायत भी शामिल है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव अजय कुमार पांडेय की ओर से पत्र जारी किया गया है।शनिवार को नगर पंचायत सैफनी को आदर्श नगर पंचायत का घोषित होने के बाद लोगों ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने नगर पंचायत परिसर में पहुंचकर नगर पंचायत के चेयरमैन फैजान खान को बधाई दी। वहीं सभासदों ने चेयरमैन फैजान खान को बुके देकर सम्मानित किया। नगर पंचायत भवन में चेयरमैन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। चेयरमैन फैजान खान ने नगर की जनता को भी आदर्श नगर पंचायत बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

चेयरमैन फैजान खान ने बताया कि सैफनी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत में घोषित किया गया। अब इस नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए अलग से फंड दिया जाएगा, जिससे विकास को पंख लगेंगे। पहली बार नगर पंचायत बनने के बाद पिछले साल सैफनी नगर पंचायत का पहला चुनाव हुआ था। इस दौरान पंकज शर्मा, मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू, छोटे, अरविंद जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें