फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शब-ए-बरात की रात इबादत में गुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शब-ए-बरात की रात नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कब्रिस्तान रोशनी से जगमगाए रहे। मुसलमानों ने दुनिया से जा चुके अपने पूर्वजों के लिए कब्रिस्तान पहुंच कर मगफिरत की दुआएं मांगीं। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय ने रात भर नफिल नफिल नमाज और कुरान की तिलावत में गुजार दी।
विज्ञापन

इस्लाम धर्म में शब-ए- बरात की इबादत का बड़ा मर्तबा बयान किया गया है। आने वाले साल में कितनी रूहें दुनिया में आएंगी और कितने लोग इस दुनिया से जाएंगे सबका हिसाब-किताब का दिन है। इसी रात पूरे साल का रिज्क भी तय किया जाता है। इस रात की इबादत का अपना -अलग मर्तबा है। शब-ए-बरात के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर कब्रिस्तानों को विशेष तौर रोशनी से सजाया गया। ईशा की नमाज के बाद लोग अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआएं करने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। रातभर रतजगा रहा। मस्जिदों में नफिल नमाज अदायगी का सिलसिला जारी रहा।
इसके अलावा कुरान की तिलावत की गई। मौलवी फिराग अहमद ने बताया कि जिस किसी ने शाबान महीने का रोजा रखा उसे रसूले पाक की शिफ़ाअत मिलेगी। बताया कि रोजा रखने वाले को जहन्नुम की आग छू नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें