रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज और महिला डिग्री कालेज में 99 छात्र छात्राओं ने मिड टर्म परीक्षा छोड़ दी। बुधवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली पाली में भूगोल विषय की परीक्षा थी। भूगोल की परीक्षा में 174 में से 149 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीकॉम की परीक्षा में 352 में से 321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उर्दू विषय की परीक्षा में 169 में से 143 परीक्षार्थी शामिल हुए। राजकीय महिला डिग्री कालेज में पहली पाली में उर्दू विषय की परीक्षा हुुई। इसमें 147 में से 139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में गणित की परीक्षा में चार में से तीन ने परीक्षा दी। वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में 58 में से 56 ने परीक्षा दी। भूगोल की परीक्षा में 39 में से 35 परीक्षार्थी शामिल हुए। संवाद