रामपुर। मुरादाबाद की नवनिर्वाचित सांसद रुचि वीरा बुधवार को जेल रोड स्थित आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास पर पहुंची। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और रामपुर सीट सपा की वजह से वो जीते हैं। उन्होंने मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के एक बयान की निंदा की। जिसमें उन्होंने आजम खां से जेल में मिलने जाने की बात पर, जेल को सुधारगृह बताया था। कहा था सुधारगृह में कोई मिलने नहीं जाता। जिसको लेकर रुचि वीरा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कहा है तो उनमें राजनीतिक अपरिपक्वता नजर आ रही है, क्योंकि डॉ. तजीन फात्मा से हालचाल जाना। कहा कि जल्द वो जेल में आजम खां से मिलने जाएंगी।