फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रॉयल क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर के मोहल्ला मोती नगर स्थित मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा में आयोजित अब्दुल माजिद व अख्तर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार रात एक मैच खेला गया। जिसमें रॉयल क्रिकेट क्लब टांडा ने रोमांचक मुकाबले में राइजिंग क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

राइजिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जिसमें सबसे अधिक कामरान अख्तर ने 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि ओसामा ने 27 रन बनाए। रॉयल क्लब के गेंदबाज ओसामा ने दो विकेट और अदनान ने एक विकेट लिया। रॉयल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग से दो बल्लेबाजों को रनआउट कर पवेलियन भेजा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने 14.3 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया और अगले राउंड में प्रवेश किया। बल्लेबाज अदनान ने नाबाद 27, अनवर पहलवान ने 25 रन बनाए। सबसे ज्यादा 34 रन अतिरिक्त के रूप में आए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉयल क्लब के अदनान को नगर पालिका के सभासद महमूद नायक व सभासद मैराजूल इस्लाम ने दिया।
विज्ञापन

कमेंट्रेटर मुहम्मद सईद सागर, मुहम्मद इरफान, अब्दुल रज्जाक, स्कोरर मौलाना इफ्तिखार, नदीम गोरे, ऑनलाइन स्कोरर मौलाना जुनैद, आकिब गुल रहे। अंपायरिंग राहत अली और सगीर माया ने की। टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक पालिका अध्यक्ष के पति हाजी सरफराज आलम, अध्यक्ष मुहम्मद इरफान, अजीम विक्टोरिया, सभासद मैराजुल इस्लाम, खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें