रामपुर। राजकीय महाविद्यालय रजानगर में रोजर्स- रेंजर्स शिविर का आयोजन किया गाय। अंतिम दिन डॉ. आरएस गिरि ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्र- छात्राओं को जीवन में असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे प्रेरणा हासिल कर आगे बढ़ें। प्रशिक्षक भारत सिंह एवं सचिन पाल ने रोवर्स रेंजर्स को प्रशिक्षण दिया। ध्वजारोहण के नियम, आकृति निर्माण, तालियां बजाना आदि के बारे में बताया। टेंट निर्माण में रानी लक्ष्मीबाई दल प्रथम, रजिया सुल्तान दल द्वितीय एवं हंस दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. जोगेन्द्र कुमार, डॉ. नीरज कुमार पाराशरी, डॉ. अनुपम मित्र, डॉ. पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।