फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक है स्काउटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. अतुल शर्मा और कॉलेज के प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों के साथ स्काउटिंग की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। स्काउटिंग से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास में सहायता मिलती है। प्राचार्य डा.पीके वार्ष्णेय ने कहा कि रोवर्स रेंजर शिविर प्रशिक्षुओं के लिए यह शिविर जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य प्रशिक्षक सचिन पाल के निर्देशन में प्रशिक्षुओं द्वारा ध्वज शिष्टाचार किया। रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार, रेंजर लीडर डॉ. मोनिका खन्ना के संयोजन तथा रोवर्स रेंजर सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. जागृति मदान धींगरा, डॉ अब्दुल लतीफ, डॉ. मुदित सिंहल, डॉ घनश्याम सरोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें