फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, दौड़ती रहेंगी रोडवेज बसें और हल्के वाहन

Thu, 01 Aug 2024 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया। रोडवेज बसों और हल्के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। यदि कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो शनिवार को डायवर्जन रोडवेज बसों और हल्के वाहनों पर भी लागू हो जाएगा
विज्ञापन


सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले कांवड़िये कांवड़ लेने के लिए ब्रजघाट, हरिद्वार समेत विभिन्न गंगा घाटों पर जाते हैं। इसके लिए ही मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया जाता है। इस सप्ताह दो अगस्त को सावन की शिवरात्रि है। इसको देखते हुए कांवड़ियों के आने का सिलसिला पहले ही शुरू हो गया, जिसके बाद हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। भारी वाहनों को कोसी पुल स्थित जीरो प्वाइंट, शहजादनगर, मिलक व नैनीताल रोड से डायवर्ट किया गया। लंबी दूरी जाने वाले वाहन डायवर्ट रूट पर ही दौड़े। हालांकि रोडवेज बसें और हल्के वाहन हाईवे पर ही दौड़ते हुए नजर आए। उनको फिलहाल डायवर्ट नहीं किया गया है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने डायवर्ट किए गए रूट का जायजा लिया। बताया कि फिलहाल रोडवेज बसें और हल्के वाहन अभी हाईवे से ही गुजारे जा रहे हैं। यदि कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो रोडवेज बसों और हल्के वाहनों को भी हाईवे पर दौड़ने से रोक दिया जाएगा। यह डायवर्जन सोमवार की शाम तक लागू रहेगा।

भारी वाहनों के लिए इस तरह डायवर्ट किया गया रूट
- बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला होते हुए दिल्ली गुजारे जा रहे हैं।
- मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली को जाने वाले वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

- रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाइपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाइपास पुल की साइड से शाहबाद रोड होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे हैं।
- हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर को आने वाले वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

- मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को शाहबाद होते हुए बिलारी से मुरादाबाद तक गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें