फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे तक जारी रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को त्रयोदशी (शिवतेरस) होने के कारण रूट डायवर्जन जारी रहेगा। इसके साथ ही हाईवे के साथ मंदिरों पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं, सावन माह के दूसरे सोमवार पर भी पुलिस मंदिरों से लेकर हाईवे तक पर अलर्ट रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सावन माह की त्रयोदशी है। जिसमें काफी संख्या में शिवभक्तों का आने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को कांवड़ियों ने गंगाजल लाकर शिवालयों में अर्पित किया। सोमवार को हाईवेे से बड़ी तादाद में कांवड़िये गुजरे। बम-बम भोले के जयकारों की गूंज के साथ ही भजनों पर थिरकते हुए शिवभक्त रामपुर से गुजरे। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से पूरे दिन हाईवे पर जगह-जगह फोर्स तैनात रही। प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट लगे रहे। लिहाजा, मंगलवार को त्रयोदशी होने के कारण रूट डायवर्जन जारी रहेगा। रूट डायवर्जन मंगलवार रात 12 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही हाईवे के साथ मंदिरों पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। टीएसआई सुमित कुमार ने बताया कि त्रयोदशी होने के कारण रूट डायवर्जन जारी है। भारी वाहनों के लिए जो निर्धारित रुट है, उससे ही वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें