फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर बृहस्पतिवार को ही लागू हुआ रूट डायवर्जन, शुक्रवार से बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखकर सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यानी, शुक्रवार रात की जगह जिले में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। ये रूट डायवर्जन सोमवार शाम चार बजे तक लागू रहेगा। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को परिस्थिति को देखते हुए डायवर्जन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। रूट डायवर्जन के साथ ही शुक्रवार से बरेली हाईवे किनारे के सरकारी और निजी स्कूल भी सोमवार तक बंद रहेंगे और मंगलवार सुबह से खुलेंगे।
विज्ञापन

सावन के माह में बड़ी तादाद में शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट जाते हैं। जहां से गंगाजल लाकर शिवालयों में अर्पित करते हैं। लिहाजा, इस बार सावन का अंतिम सोमवार है जिस पर कांवड़ियों की संख्या अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने इस बार रूट डायवर्जन को एक दिन पहले ही लागू कर दिया। हर बार रूट डायवर्जन शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू होता था लेकिन, इस बार एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से ही लागू कर दिया गया। जिसमें वाहनों को निर्धारित रूट से भेजा जा रहा है। रूट डायवर्जन सोमवार शाम चार बजे तक के लिए किया गया है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि कांवड़ियों की संख्या और परिस्थिति को देखते हुए रूट डायवर्जन को सोमवार शाम चार बजे के बाद से कुछ घंटों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें