रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा जनपद के बेरोजगार नवयुवक-नवयुवतियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन कार्यालय पुरानी तहसील में 22 अक्तूबर को प्रात: दस बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा बेराजगार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थी 21 अक्तूबर तक अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजन पार्टल पर जाकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सेवायोजित हो सकते हैं।