फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रिटायर्ड टेलीकॉम मैकेनिक की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा(रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार होकर भांजे के साथ लड़की का रिश्ता करने जा रहे बरेली निवासी रिटायर्ड टेलीकॉम मैकेनिक को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी लालाराम यादव(67) बीएसएनएल में टेलीकॉम मैकेनिक के पद पर कार्य करते थे। कुछ साल पहले लालाराम यादव रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ ही बरेली में रहने लगे थे। लालाराम यादव की ससुराल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अशोक विहार में थी। सोमवार को लालाराम यादव बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए अपने भांजे राकेश कुमार के साथ शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला गांव जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार लालाराम यादव और भांजा राकेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान लालाराम यादव की मौत हो गई। शहजादनगर थाना प्रभारी शरद पंवार ने बताया कि हादसे में बरेली निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। कार और चालक को कब्जे में ले लिया है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की तहरीर नहीं आईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें