भोट। थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में बिना अनुमति के खेत से आम के पेड़ काटने में तीन लोग फंस गए हैं।पुलिस ने वन वीट प्रभारी की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
वन वीट प्रभारी फूल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शुक्रवार शाम को थाना क्षेत्र के मनकरा गांव स्थित मुख्तयार अहमद के खेत में आम के हरे पेड़ो को काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर रात में ही टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को मोके पर की ओर आता देख पेड़ काट रहे लोग मौके से मौके से फरार हो गए। वीट प्रभारी ने बताया कि मौके पर आम के बारह वृक्षों का अवैध कटान हुआ था और सारी लकड़ी भी मौके पर ही पड़ी थी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि खेत मालिक मुख्त्यार अहमद द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना भंडपुरा निवासी ठेकेदार माजिद खां व रामपुर के घेर तोगा निवासी विक्की को बेच दिया था तथा मौके पर ही खड़े होकर पेड़ों का कटान कराया जा रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियेां के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू दी है।