फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निर्माण कार्य में बाधा डालने और रंगदारी मांगने में रिपोर्ट

Sat, 09 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बेचे गए प्लॉट के निर्माण कार्य में बाधा डालने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शुभम सिंघल ने शहर कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कहा कि उनका एक भूखंड मदरसा कोहना में है, जिसको चार लोगों को बेचा जा चुका है। जिस पर खरीदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में पास में ही रहने वाले अजहर अली खां उर्फ बाबू खां,सुरखे और उनके पुत्र सभासद पति समद अहमद वह अहमद सईद उस निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे है। इस दौरान पुलिस हस्तक्षेप के बाद खरीददार ने निर्माण कार्य बंद कर दिया। आरोपी पांच लाख रुपये और सौ गज का प्लाट देने का दबाव बना रहे है। आरोपियों का कहना है कि जमीन न देने पर वक्फ में दर्ज करा देंगे। लगातार रंगदारी देने की मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अजहर अली खां उर्फ बाबू खां सुरखे,समद अहमद और अहमद सईद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें