फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बेटे समेत आठ लोगों पर बाजपुर में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तराखंड के बाजपुर निवाजी सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने के मामले में नगर पंचायत मसवासी के पूर्व चेयरमैन हरिओम मौर्य और उनके बेटे समेत आठ लोगों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।बाजपुर के शिव शंकर सैनी 29 जून की रात अपनी दुकान के पास ही स्थित एक दुकान पर चाट खा रहे थे। एकाएक तीन गाड़ियां उसके पास रुकी और उन लोगों ने उतरते ही शिव शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसको जबरन वाहन में डालकर रामपुर मार्ग की ओर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने रात में ही कोतवाली का घेराव किया था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने रामपुर सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी और मसवासी पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देदी थी। मसवासी के चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मुरादाबाद चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बाजपुर पुलिस की सूचना के मुताबिक रात करीब 11 बजे बाजपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया गया था। गाड़ी रुकते ही उसमें बैठे कुछ युवक भाग खड़े हुए थे, लेकिन पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया था। गाड़ी में अपहृत शिव शंकर सक्सेना की बरामदगी हुई थी।
उधर, बाजपुर कोतवाली के एसएसआई गोविंद सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मसवासी पहुंच गए थे। चौकी प्रभारी शर्मा ने बाजपुर पुलिस को अपहृत शिव शंकर व दो अपहरणकर्ताओं को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। इस संबंध में शुक्रवार की देर रात बाजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करली। इसमें मसवासी के भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य, उनके बेटे मंयक मौर्य, आकाश मौर्य, रवि मौर्य, पुलकित मौर्य, दीपक मौर्य, कमल मौर्य और जॉन मौर्य के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148्र,323, 342, 365, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट हुई है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया इस मामले में मसवासी के पूर्व चेयरमैन और उसके बेटे समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें