फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ससुराल आए युवक की दुर्घटना में हुई मौत में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। सुसराल आए युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में युवक की पत्नी ने दूसरी बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पटवाई के गांव चौकी वाला लालपुर पट्टी कुंदन निवासी प्रियंका पत्नी अरवेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बुधवार को अरवेश ससुराल आया था। 12 सितम्बर को टांडा से दवा लेने के लिए सुसराल से बाइक लेकर निकला था। रामपुर रोड स्थित व्हील्स इंडिया रिम फेक्ट्री के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके पति की बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर करतार सिंह निवासी बिलासपुर, विशाल निवासी वीजना थाना भोजपुर तथा सीमा निवासी हिम्मतपुर थाना काशीपुर उत्तराखंड सवार थे। जिसमें अरवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अरवेश को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अरवेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें