रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का गर्भपात कराने और मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब चार साल पहले इसी थाना क्षेत्र के चंद्रभान से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल वाले विवाहिता से एक बाइक और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे थे। गर्भवती होने पर पिछले साल पांच जून को महिला का गर्भपात करा दिया। विवाहिता के विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शहजादनगर थाना पुलिस ने इस मामले में चंद्रभान, बालस्टर, फूलवती, नरेश, राजेश, पप्पू और गुड्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद