फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक से मारपीट व धमकाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। युवक से मारपीट व धमकाने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव निवासी कुलवंत सिंह के अनुसार उसके भाई का मोबाइल छीनने को लेकर 13 जनवरी की शाम उसने मुल्लाखेड़ा के चौराहे पर पंजाबनगर निवासी रंजीत से जानकारी ली तो आरेापी गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने लगा। लोहे की राड से जानलेवा हमला किया जिसमें वह बच गया तो उसकी बाइक को भी तोड़ दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। आरोप है कि इसके बाद वह बाइक से मिलक मुंडी गांव के पास मटर के खेत के पास पहुंचा तो आरोपी रंजीत सिंह, उसका साला तलविन्द्र सिंह व हरप्रीत सिंह ने उसे घेर लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मौके पर कई राहगीरों ने उसे बचाया तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ हर्षिता सिंह के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें