रामपुर। जन्माष्टमी के मौके पर रात्रि में आयोजित होने वाले समारोह में शासन की ओर से रात्रि कर्फ्यू से छूट दे दी गई है। अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से रात्रि कर्फ्यू रात को दस बजे से लेकर सुबह को छह बजे तक लागू था। नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू से छूट दे दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रदेेश की सभी पुलिस लाइन एवं कारागारों में जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से भारतीय परम्परा के अनुसार मनाया जाए।