फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अपहरण और छेड़खानी के आरोपी को कोर्ट से राहत

Tue, 08 Oct 2024 05:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए अस्पताल संचालक के एक साथी को कोर्ट से राहत मिल गई है।कोर्ट ने उसकी अपहरण और छेड़खानी के आरोप में जमानत मंजूर कर ली है। स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की नाबालिग पुत्री का दो युवक 31 अगस्त को अपहरण कर ले गए थे। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी ने अली नगर उत्तरी स्थित ग्रीन सिटी हास्पिटल के संचालक साजिद अली पाशा और साथी मुदस्सिर पर छेड़खानी व अपहरण का आरोप लगाया था। इसी मामले में पुलिस आरोपी साजिद अली व उसके साथी मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में मुदस्सिर ने अपने अधिवक्ता महबूब पाशा के जरिए जमानत याचिका दायर की,जिस पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राम गोपाल सिंह ने मुदस्सिर की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें