शाहबाद में निगरानी टीम द्वारा चेकिंग में पकड़ी गईं साड़ियां।
शाहबाद (ब्यूरो)। शाहबाद-आंवला मार्ग पर उड़नदस्ता की टीम रविवार दोपहर चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान बरेली जनपद के सिरौली से आ रही एक मारुति वैन की तलाशी लेने पर उसमें 41 साड़ी तथा 50 ब्लाउज पाए गए। पूछताछ करने पर वैन में सवार व्यक्ति ने अपने को बहजोई का कपड़ा व्यापारी बताते हुए मोहित नाम बताया।
साथ ही उसने कपड़ा संबंधी कागजात उड़नदस्ता टीम को दिखाए। टीम ने कागजों की जांच पड़ताल के बाद व्यापारी को वहां से जाने दिया।