सैफनी। मंगलवार को सैफनी के मोहल्ला जोशियान निवासी बादल जोशी का मकान गिर ढह गया।कच्चा मकान गिरने सामान दब गया। सूचना पाकर चेयरमैन फैजान खान और डूडा विभाग के जेई और हल्का लेखपाल को साथ लेकर बादल जोशी के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया कि चेयरमैन ने डूडा के जेई से पीड़ित को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने के लिए कहा है। इस मौके पर जेई विजय कुमार, सभासद अरविंद जोशी, लेखपाल मनोज यादव आदि रहे। संवाद