फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। थाना केमरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ग्राम खेमपुर निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अपने बेटे के गायब होने की बात कही गई थी। आंबेडकर जयंती के दिन घर से लापता हुए सात वर्षीय शिवांश का क्षत-विक्षत शव दो दिन बाद घर से लगभग 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। शनिवार रात वांछित आरोपी रेहान पुत्र शमशुद्दीन निवासी ग्राम खेमपुर, थाना केमरी ग्राम खेमपुर के पास स्थित सुंदरलाल लोधी इंटर कॉलेज के पास खेत में एक झोपड़ी में छिपा था। थानाध्यक्ष हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया है। एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मौके से घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें