फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur : दुबई से आकर महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कराया नामांकन, जहांआरा ने कांग्रेस से भरा पर्चा

Wed, 19 Apr 2023 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

कस्बा निवासी नसीम अहमद चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी भाई की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पर्चा भरने के बाद जहांआरा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए एक महिला ने दुबई से शाहबाद आकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने सोमवार को अपना परचा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया है।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव का आरक्षण जारी होने पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था शाहबाद नगर पंचायत की सीट सामान्य या ओबीसी के लिए आरक्षित हो सकती है। जब दोबारा से आरक्षण जारी हुआ तो शाहबाद की सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। 

कस्बा निवासी नसीम अहमद चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी भाई की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया। नसीम अहमद के छोटे भाई फईम अहमद दुबई में नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व फईम की पत्नी जहांआरा भी अपने पति के साथ दुबई चली गईं थीं। जब उनको चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला तो वो दुबई से शाहबाद वापस आ गईं। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन भी कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें