फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलक्ट्रेट गेट पर रोका तो भिड़े किसान, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

Wed, 09 Aug 2023 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

किसानों ने उन्हें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय संसाधनों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का नियंत्रण करा रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों को रोका जाए।
विज्ञापन
रामपुर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो दिवस पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसानों को पुलिस ने कलक्ट्रेट पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और किसानों में नोकझोंक भी हुई। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ता प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने कलक्ट्रेट गेट पर ही किसानों को रोक लिया। किसान वहीं प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।

कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने उन्हें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि केंद्र सरकार केंद्र राष्ट्रीय संसाधनों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का नियंत्रण करा रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों को रोका जाए। किसानों ने उन पर धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में गुरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, रणवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह गिल, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह अटबाल, अमनदीप सिंह, संदीप सिंह, जेपी सागर, इकरार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें