फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गगन की 92 रन की शानदार पारी से जीती रामपुर टाइटंस

Thu, 08 Feb 2024 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहीद ए आजम स्टेडियम में आयोजित रामपुर प्रीमियर लीग सीजन- 2 में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रामपुर राइडर ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में गगन की 92 रन की शानदार पारी से रामपुर टाइटंस ने मैच जीता।
विज्ञापन

पहला मैच रामपुर राइडर और रामपुर ग्रीन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रामपुर ग्रीन ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जिसमें हाजी रिजवान और सलमान ने दो-दो विकेट लिए। रामपुर राइडर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। विपिन ने 64 रन बनाए, जिसके लिए वो मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा मैच रामपुर टाइटंस और रामपुर थंडर के बीच खेला गया। जिसमें रामपुर टाइटस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जिसमें गगन ने 92 रन व कमल ने 48 रन की पारी खेली। जबकि थंडर के गेंदबाज फैजी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर की टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। गगन मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्यातिथि हरीश और शादाब ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें