फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन को रोडवेज ने रौंदा, हादसे के बाद तीनों के जिस्म सड़क पर चिपके मिले

Fri, 01 Sep 2023 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में दोनों भाई खाता खुलवाने के लिए सैफनी स्थित एसबीआई शाखा गए थे। लौटने के दौरान उन्हें रिश्ते के चाचा मिल गए। गांव आने के दौरान एक बस में तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
रामपुर में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफनी थाना क्षेत्र के बिसौली तालाब गांव पर बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन को रोडवेज ने रौंद दिया। इसमें तीनों की मौत हो गई। दरअसल रायपुर गांव निवासी जागन सिंह (40) छोटे भाई विजेंद्र सिंह (34) के साथ सैफनी में एसबीआई बैंक में खाता खुलवाने आए थे।

विज्ञापन


यहां इन्हें रिश्ते के चाचा सूरज सिंह (40) मिल गए थे। दोनों भाई और सूरज सिंह बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। सैफनी क्षेत्र के बिसौली तालाब पर शाहबाद की ओर से आ रही अज्ञात रोडवेज चालक ने तीनों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के जिस्म आप में चिपक गए।

आनन-फानन परिजन शाहबाद सीएचसी पहुंच गए। उधर सूचना पाकर सैफनी थाना प्रभारी अमरपाल सिंह भी अस्पताल पहुंचे। बताया कि हादसे में तीनों की मौत हो गई है। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें