फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur : नहर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, देर शाम नदी में उतराते मिले शव

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धमोरा (रामपुर)

सार

काफी देर जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तीन घंटे बाद तीनों के शव नहर में उतराते मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव निपनिया मझरा में मंगलवार शाम चार बजे नहर में नहाते समय विवेक कुमार (13), रोहन (12) व यशपाल (13) की मौत हो गई। काफी देर जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तीन घंटे बाद तीनों के शव नहर में उतराते मिले। 

विज्ञापन


निपनिया निवासी महेश पाल व राजपाल सगे भाई हैं। गांव में मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। गर्मी के चलते महेश पाल का बेटा विवेक कुमार व राजपाल का बेटा रोहन मिलक कोतवाली क्षेत्र के ऐंचौरा गांव निवासी अपने ममेरे भाई यशपाल के साथ नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। घटना के दौरान आसपास कोई मौजूद भी नहीं था, इसलिए कोई मदद को भी नहीं आ सका और डूबकर तीनों की मौत हो गई। 

काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। शाम सात बजे तीनों के शव नहर में उतराते मिले। घटना का पता चला चलते ही नहर के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बच्चों के परिवार के लोग बेसुध हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार राकेश चंद्रा और शहजादनगर थाना प्रभारी राजेश बैंसला भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद पटवाई थाना क्षेत्र के ऐंचौरा गांव निवासी यशपाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव लेकर अपने साथ चले गए। थाना प्रभारी राजेश बैंसला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें