फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर स्ट्राइकर ने 14 रन से जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आईडीए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रामपुर स्ट्राइकर की टीम ने आईडीए स्पोर्ट्स अकादमी को 14 रन से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

बगी गांव में चल रही प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेेेबाजी करते हुए रामपुर स्ट्राइकर ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसमें अखिल ने 39, अरसलान ने 35 और गगनदीप ने 32 रन की पारी खेली। आईडीए स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दानिश और सिद्धू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईडीए स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 194 रन ही बना सकी। जिसमें विपिन ने 65 रन, जैन ने 34 तथा मुदस्सर ने 35 रन की पारी खेली। रामपुर स्ट्राइकर की ओर से महरोज और गगनदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। गगनदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग मोहम्मद फरहान तथा अनस ने की। मुख्य अतिथि इमरान खान, फरमान कुरैशी तथा हाजी दिलशाद इलाही ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें