फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: शॉर्ट सर्किट से एसडीएम के चैंबर में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख

Mon, 06 Feb 2023 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)

सार

एसडीएम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग सवा दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गनीमत रही कि उनके चैंबर के बराबर में स्टेनो के दफ्तर में फाइलें रखी थीं।
विज्ञापन
एसडीएम चेंबर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद में एसडीएम सुनील कुमार के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण सारा कीमती समान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह को जब एसडीएम के स्टैनो बाबू रोहन कुमार ने चैंबर खोला, वैसे ही अंदर का नज़ारा देखकर दंग रह गए। एसडीएम ने बताया कि तुरंत स्टैनो बाबू ने घटना की जानकारी दी। बताया गया कि चैंबर में दीवारों के चारों ओर लगी पीवीसी जल गई, चैंबर में लगी एसी, एलईडी, लकड़ी का काउंटर समेत कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग सवा दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गनीमत रही कि उनके चैंबर के बराबर में स्टेनो के दफ्तर में फाइलें रखी थीं। वहां तक आग नहीं पहुंची। बताया गया कि कोई सरकारी अभिलेख नहीं जला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें