रामपुर के शाहबाद में एसडीएम सुनील कुमार के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण सारा कीमती समान जलकर राख हो गया।
सोमवार सुबह को जब एसडीएम के स्टैनो बाबू रोहन कुमार ने चैंबर खोला, वैसे ही अंदर का नज़ारा देखकर दंग रह गए। एसडीएम ने बताया कि तुरंत स्टैनो बाबू ने घटना की जानकारी दी। बताया गया कि चैंबर में दीवारों के चारों ओर लगी पीवीसी जल गई, चैंबर में लगी एसी, एलईडी, लकड़ी का काउंटर समेत कीमती सामान जल गया।
एसडीएम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग सवा दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गनीमत रही कि उनके चैंबर के बराबर में स्टेनो के दफ्तर में फाइलें रखी थीं। वहां तक आग नहीं पहुंची। बताया गया कि कोई सरकारी अभिलेख नहीं जला है।