फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में आजम खां पर रिपोर्ट, दो दिन में दो मुकदमे दर्ज

Sat, 03 Dec 2022 11:45 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आजम खां हमेशा से अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी बयानबाजी अब उनके लिए हर बार नई मुसीबत खड़ी कर देती है। अपने बयानों के चलते दो दिन में उनके और लगातार दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आजम के खिलाफ यह दो दिनों में यह लगातार दूसरा मुकदमा है। इससे पहले गंज कोतवाली में आजम खां के खिलाफ महिलाओं पर टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट किया था। आजम खां ने एक दिसंबर को किला के मैदान में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


आरोप है कि आजम खां ने भड़काऊ भाषण दिया। पुलिस, चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करके लोगों को भड़काने का काम किया। ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इस मामले में नहर खंड के अवर अभियंता और वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी सुजेश कुमार सागर ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना की पुलिस ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 505 (1) (बी) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें