फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News : मुख्यमंत्री योगी आज रामपुर में, 72 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sun, 04 Sep 2022 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

Rampur News :मुख्यमंत्री योगी यहां लगभग लगभग तीन घंटे पांच मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह फिजिकल कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामपुर आ रहे हैं। वह यहां लगभग लगभग तीन घंटे पांच मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह फिजिकल कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के रामपुर आगमन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। जून माह में संपन्न लोकसभा के उप चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार रामपुर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह 11.30 मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। सबसे पहले वह पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण करेंगे। 

पुलिस लाइन में ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर लगभग 12.30 बजे वह राजकीय शिशु सदन का निरीक्षण करेंगे और लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे फिजिकल कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें