रामपुर। केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर लायंस और सेवा क्लब की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
ज्वाला क्लब के मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहला मुकाबला रामपुर लायंस व ऑल स्टार टीम के बीच खेला गया। पहले मैच में टास जीतकर ऑल स्टार के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 88 रन बनाए।
ऑल स्टार की तरफ से अब्दुल खान ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके जवाब में रामपुर लायंस की टीम बिना विकेट खोए 10 विकेट से मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब रामपुर लायंस टीम के उवैस अहमद को दिया गया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते 19 गेंदों में 63 रन बनाए।
दूसरा मुकाबला मुकाबला सेवा क्लब और रामपुर पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। टास जीतकर सेवा क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान प्रियांशु गौतम ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। जवाब में रामपुर पुलिस इलेवन 130 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह सेवा क्लब की टीम 45 रन से विजयी हुई।
मैन ऑफ द मैच का खिताब सेवा क्लब टीम के शिवम शर्मा को दिया गया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस अवसर पर मुकेश पाठक, रविंदर सिंह रवि, दिनेश कुमार, अमित ठाकुर, अविनाश पटेल, विक्की सक्सेना, विनय शर्मा संजू शर्मा, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।