फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur : छेड़खानी से आहत छात्रा ने जहर खाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस आरोपी की तलाश में

Sun, 04 Feb 2024 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

गंभीर स्थिति में पहुंची छात्रा का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि बीए में पढ़ने वाली उनकी बेटी को कॉलेज जाते समय गांव का ही एक युवक परेशान करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमोरा (रामपुर) के शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत छात्रा ने जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में पहुंची छात्रा का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि बीए में पढ़ने वाली उनकी बेटी को कॉलेज जाते समय गांव का ही एक युवक परेशान करता था।

विज्ञापन


27 जनवरी को रास्ते में आरोपी ने बेटी को रोककर छेड़खानी की। बेटी ने घर आकर वाकया बताया और फिर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रामपुर जिला अस्पताल लाया गया। रेफर करने पर मुरादाबाद में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बेटी के इलाज में लगे पिता ने शनिवार को तहरीर दी है। इसके बाद आरोपी देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें