फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: कोसी पुल की मरम्मत के बगैर गुजर रहे भारी वाहन, ठेकेदार के वेरिफिकेशन में विलंब से लटका है कार्य

Thu, 05 Jan 2023 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर

सार

लगभग चालीस साल पुराने कोसी नदी के जर्जर पुल पर एक सप्ताह से भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से हो रही है। लोक निर्माण विभाग काशीपुर उत्तराखंड के सहायक अभियंता पंकज राज ने बताया कि टेंडर हो गया लेकिन ठेकेदार के अभिलेखों का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
कोसी पुल की मरम्मत के बगैर गुजर रहे भारी वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की सीमा से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-74 पर कोसी पुल की मरम्मत का कार्य अभी शुरु भी नहीं हुआ है कि भारी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किए गए पुल से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं जिससे हादसों की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

नवंबर में पुल के गोलों के ऊपर ज्वाइंट में गैप बन जाने के कारण इसे भारी वाहनों के लिए खतरनाक मानते हुए भारी वाहनों के गुजरने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने बाकायदा बेरिकेडिंग करते हुए वाहनों के गुजरने के लिए चेतावनी भी लगा दी थी। लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया था। टेंडर 17 दिसंबर को खोल दिए गए। इसके चलते संबंधित ठेकेदार द्वारा 25 दिसंबर से मरम्मत का कार्य शुरु भी किया जाना था लेकिन मरम्मत कार्य आज तक भी चालू नहीं किया जा सका है।

 

लगभग चालीस साल पुराने कोसी नदी के जर्जर पुल पर एक सप्ताह से भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से हो रही है। लोक निर्माण विभाग काशीपुर उत्तराखंड के सहायक अभियंता पंकज राज ने बताया कि टेंडर हो गया लेकिन ठेकेदार के अभिलेखों का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है। जैसे ही वेरिफिकेशन संपन्न हो जाएगा वैसे ही कुछ दिन बाद कोसी पुल की मरम्मत का कार्य भी शुरु हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें