उपचुनाव का एलान होते ही शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस को कैंसिल कर दिया गया।डीएम ने सभी एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को अपने-अपने क्षेत्र में राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर तत्काल उतारे जाने के आदेश दे दिए।
रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। अब विकास के नये कार्यों का एलान नहीं होगा। उपचुनाव का एलान होते ही शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस को कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएम ने सभी एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को अपने-अपने क्षेत्र में राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर तत्काल उतारे जाने के आदेश दे दिए। इसके बाद राजनीतिक दलों को होर्डिंग और पोस्टर उतारे गए। बता दें कि रामपुर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को भड़काऊ भाषण मामले में 3 साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को आजम खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द की थी।