फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर-बाजपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम

Sun, 13 Oct 2024 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। रामपुर-बाजपुर मार्ग के किनारे पेड़ के बीच मार्ग पर गिर जाने से लगभग एक घंटे तक आवागमन ठप हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन अथवा राहगीर चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जिसके चलते पर्यटकों भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे जब रामपुर-बाजपुर रोड पर दशहरा के कारण आवागमन अधिक था और लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी थी।इसी दौरान रामपुर मार्ग पर धनौरी चौराहा स्थित किनारे पेड़ गिर गया, जिसके चलते आवागमन थम गया। संयोग से कोई राहगीर अथवा वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई, जिसने जेसीबी की व्यवस्था कर पेड़ को हटाने का काम कराया। पेड़ एक तरफ कर दिए जाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान लगभग एक घंटे तक राहगीर और पर्यटक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें