फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अखिलेश-राजभर विवाद में कूदे अब्दुल्ला आजम, ट्वीट कर साधा निशाना, कहा- 'उन्हें' से मतलब ओपी

Wed, 20 Jul 2022 06:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

मीडिया ने आजम खां से पूछा था कि ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव को नसीहत दे रहे हैं कि एसी से निकलने की जरूरत हैं। उन्हें क्या लगता है। इस पर आजम खां ने कहा कि हमने उन्हें धूप में खड़े तो कभी देखा नहीं, जिस दिन धूप में खड़े देखेंगे, राय दे देंगे।
विज्ञापन
आजम खान और अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ न्यूज चैनलों पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर द्वारा सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एसी से न निकलने वाले पर बयान पर पूर्व मंत्री आजम खां की प्रतिक्रिया चल रही है। इस पर आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उनके पिता आजम खां ने अखिलेश यादव नहीं बल्कि ओपी राजभर को कभी धूप में खड़ा नहीं देखा है।

विज्ञापन


लखनऊ में सपा के कद्दावर नेता आजम खां का बयान न्यूज चैनलों पर चल रहा है। दरअसल मीडिया ने आजम खां से पूछा था कि ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव को नसीहत दे रहे हैं कि एसी से निकलने की जरूरत हैं। उन्हें क्या लगता है। इस पर आजम खां ने कहा कि हमने उन्हें धूप में खड़े तो कभी देखा नहीं, जिस दिन धूप में खड़े देखेंगे, राय दे देंगे।

इस बयान को कुछ न्यूज चैनल ने आजम का अखिलेश यादव पर दिया गया बयान बता दिया। इसके बाद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट कर साफ किया कि 'उन्हें' से मतलब ओपी राजभर से था। ओपी राजभर को कभी धूप में खड़ा नहीं देखा। अब्दुल्ला ने ये भी लिखा है कि झूठ न बोलें, सच बोलें तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें