फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 30 केंद्रों पर किया जा रहा है आधार में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में 30 केंद्रों पर आधार में संशोधन के कार्य किए जा रहे हैं। इन कें द्रों पर जाकर आप अपना आधार में संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि जिले में स्वार के डाकघर, मिलक के डाकघर, रामपुर के सिविल लाइंस स्थित डाकघर, रामपुर के मुख्य डाकघर, शाहबाद के डाकघर, रामपुर के पान दरीबा स्थित डाकघर, मिस्टन गंज के डाकघर, टांडा बादली के डाकघर, सिविल लाइंस स्थित डाकघर, रामपुर में शाहबाद गेट स्थित डाक्टर और सैदनगर के डाकघर में आधार में संशोधन किए जा रहे हैं। इसके अलावा बीएसएन के रामपुर स्थित मुख्य कार्यालय, शाहबाद टेलीफोन एक्सचेंज, रामपुर के सिविल लाइंस स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा, सिविल लाइंस शौकत रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा, डायमंड रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा, मिलक स्थित एसबीआई की शाखा, रामपुर शौकत अली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा, अजीतपुर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, दढ़ियाल स्थित प्रथमा बैंक, प्रथमा बैंक केमरी, रामपुर स्थित एसबीआई की नवाब गेट शाखा, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की सिविल लाइंस शाखा, पीएनबी की सिविल लाइंस शाखा के अलावा प्रथमा बैंक की शाहबाद, नगरपत नगर (स्वार), मिलक, शाहबाद गेट और बिलासपुर स्थित प्रथमा बैंक में आधार में संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इन केंद्रों पर आधार संबंधी किसी प्रकार के संशोधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अग्रणी बैंक अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें