दढ़ियाल । महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम सीरका स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रविवार की शाम रामलीला का मंचन शुरू किया गया । भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश सक्सेना ( हनी ) ने फीता काटकर विधिवत रामलीला का शुभारंभ किया गया ।क्षेत्र के ग्राम सीरका स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर शिवरात्रि के मौके पर बढ़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा गंगाजल चढ़ाया जाता है । इन दौरान प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है। रविवार को विधिवत हवन-पूजन के बाद भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा फीता काटकर और गणेश पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणास्रोत है जो हमे हर प्रकार की परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख देता है भगवान राम के आदर्शों पर अमल करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है । भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन चौहान ,दिनेश चौहान ,वीरेंद्र सिंह ,परम सिंह ,सहित कमेटी के राजीव कुमार ,विजेंद्र सिंह ,प्रेमपाल सिंह ,दुष्यंत सिंह आदि उपस्थित रहे।