फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज साढ़े छह घंटे बंद रहेगा रेल संचालन, दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के ध्वस्तीकरण के कारण सुबह सात बजे से दोपहर 1:40 बजे तक ब्लाॅक रहेगा। इसके चलते करीब साढ़े छह घंटे तक स्टेशन से ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। ब्लॉक के कारण मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर और लालकुआं मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। रामपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बने पुराने फुट ओवरब्रिज को सुरक्षा के चलते रेलवे ने धवस्त करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को फुट ओवरब्रिज को ध्वस्त करने के लिए बरेली और मुरादाबाद की टीमें रामपुर आएंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को साढ़े छह घंटे का ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते लखनऊ, दिल्ली और मुरादाबाद की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें 1:40 बजे के बाद गुजारी जाएंगी। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं मुरादाबाद-लालकुआं के बीच चलने वाली दो ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं नई दिल्ली से काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन से न होकर कटघर-काशीपुर-लालकुआं होकर गुजारी जाएगी।

सौ साल से ज्यादा पुराना है फुट ओवरब्रिज
100 साल से ज्यादा पुराने फुट ओवरब्रिज को बृहस्पतिवार को ध्वस्त किया जाएगा। नवाबों के समय में बना यह ब्रिज तोड़ा जाएगा। इसके बाद नए पुल का निर्माण होगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के बाद इस पुल का एक छोर स्टेशन के बाहर तक रहेगा जहां पर एक्सीलेटर लगाया जाएगा और दूसरा छोर रेलवे कॉलोनी तक जाएगा। साथ ही लिफ्ट भी लगाई जाएगी। प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 और 3 पर जल्दी पहुंचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन

-
बृहस्पतिवार को पुल ध्वस्त किया जाएगा। सुबह सात से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पूरी तरह से ब्लाॅक रहेंगे। जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

- मो. आजम खां, स्टेशन अधीक्षक, रामपुर रेलवे स्टेशन।


देरी से चलने वाली ट्रेनें
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस
13152जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस
15652जम्मूतवी गाजीपुर एक्सप्रेस
15910 - अवध आसाम एक्सप्रेस
15036 - काठगोदाम- दिल्ली एक्सप्रेस
25036 - रामनगर-मुुुरादाबाद एक्सप्रेस
-
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
05331 - लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर
05332 - मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें