फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में तैनात कर्मचारी की ट्रेन में बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद से बरेली जा रहे रेलवे कर्मचारी की ट्रेन में हालत बिगड़ जाने पर परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया। बदायूं निवासी सुशील कुुमार काफी समय से मुरादाबाद में रेलवे में खलासी के पद पर तैनात है। उसका परिवार भी उसी के साथ रहता है। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से बरेली जा रहा कि अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जब ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो परिजनों ने जीआरपी को इस मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद जीआरपी भी मौके पर पहुुंच गई। जहां आनन फानन में उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम को परिजन उसको बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें