रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 14 फरवरी को मतदान होना है। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जिले में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इस दिन जिले के समस्त निर्वाचन क्षेत्र के समस्त सरकारी विभाग, शिक्षण संस्थान, व्यवसायिक तथा औद्योगिक संस्थान, नगर पालिकाएं, निगम, अन्य स्थानीय निकाय, कोषागार तथा उप कोषागार बंद रहेंगे, जिससे इनमें कार्यरत कर्मचारी मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संवाद